Friday, May 8, 2026

थक के बैठी हूं आज शाम

सूर्य की आखिरी लालिमा देखने

पानी पे थिरकते हुए गेरूए रंग को

निशब्द कांति अपनी भेंटते हुए


थक के बैठी हूं आज शाम

दिन भर का हिसाब लिए

बीते घंटों का असमंजस जो बीता नहीं

है उम्मीद फिर भी कल के लिए


थक के बैठी हूं आज शाम

कि तुम भी थे क्या दिन के किसी लम्हें में

संजो के रखूं उसे दिल की तहों में

आने वाली तनहा शामों के लिए

Monday, April 13, 2020

untitled

काफ़िर हूँ
रंज छुपाता हूँ
तेरे दर पे आके
मैं बस मुस्कुराता हूँ

कतरा हूँ
तेरी ही ज़िन्दगी का
दायरों को मानता नहीं
दिल में रहूँगा सदा
मैं कोई अंत जानता नहीं

ज़िद हूँ
कभी तुम्हारे अलफ़ाज़ बनके
कभी तुम्हारी रूह की तहों में
यूँ लुक छिप करके
तुमसे ही मैं बचूँगा

चाहत हूँ
जो पूरी कर लो तो अधूरा रहूँ
और छोड़ना चाहो जो साथ
एक आस बनके तुमको तड़पाऊँ

मैं तुम हूँ कभी
कभी एक अनजान
ढूँढोगी तो भी ना मिलूँगा
बरसों की है तुमसे पहचान
रोज़ उलझन सी ज़िन्दगी को
जब तुम सुलझाओ
मैं वो हूँ
जो देता जाऊं तुम्हें मुस्कान























Saturday, April 11, 2020

hisaab

सिकुड़ी है दुनिया,
मेरी नज़र आजकल बस
मेरे आशिएँ तक की
फ़िर टकरा जाती है
सख़्त निर्जीव दीवारों से
वापस मेरे ही ज़ेहन में,
सिमट, सिकुड़ जाने के लिए

आसमां का टुकड़ा है एक
जैसे हिसाब से दिया मुझे
वही टुकड़ा रोज़ देखती हूँ
गर्दन को लम्बा किये
उसके बदलते रंग निहारती हूँ
उड़ते पंछी रुख करते हैं
कभी कभी इस टुकड़े को ओर
मेरे मन को पुलकित करने के लिए

चाँद रोज़ नहीं दिखता
कभी मुझसे मिलता है
तो कभी मेरे पड़ोसियों से
हिसाब उसको भी आ गया है
पर चाँदनी है अल्हड़
रोज़ मिलके गुदगुदाती है मुझे

कितने हिसाब किये हैं
जीवन भर हमने
आज वही चुकता रहें हैं शायद
टुकड़े जो किये हमने कई बार
उन्ही को समेट रहें हैं अब

नज़र है बेचैन
और श्वास है व्याकुल
किन्तु सूर्य की लालिमा जैसे
रूह अब भी है प्रबल
कि जो पूरा आसमां मिले कल सर पे
हिसाब कर देंगे हम सारे लुप्त
टुकड़ो के फ़लसफ़े पीछे जाएंगे छूट
जो सृष्टि दे हमें जब ऐसा कल 

Tuesday, April 7, 2020

wo awaaz

एक अनजानी आवाज़
दौड़े मेरे कदम... एक दम..
फ़िर ठिठके और ठहरे
मैंने कानों को टटोला
सुना था क्या तुमने सही ?
या यूँ ही ख़यालों की बोलियों
को माना तुमने सच ही

नई सी थी वो आवाज़
पर कुछ थी जानी सी भी
जैसे एक भूली याद
मिलने को मचलती हुई
सोचा मैंने...
राज़ खोल दूँ,  कि जाने दूँ
पर फिर सोचा...
रुकने का नाम नहीं है ज़िन्दगी...

फिर क्या था...
मिनटों की थी दूरी
क्षणों में पार करी
खोला किवाड़ अपने घर का
झट से.... अकड़ के
आखिर हफ्तों बाद
घंटी बजायी थी
मेरे घर की किसी ने ... !!!!



Thursday, March 26, 2020

doori

दिल तो कहता है,
पर रहने दे
ये कुछ कदम की दूरी है
बस रहने दे

तेरे बस में भी है
और मेरे भी
तेरा भी इक जहाँ है
और मेरा भी

आज खुद को ही
इस ख्याल से गले लगा
कि साथ होने का एहसास
कुछ तुझ में है
और कुछ मुझ में भी

दिल तो कहता है
फासलों को जोड़ दे यूँ ही
पर रहने दे
ये कुछ कदम की दूरी
आज... बस रहने दे 

Tuesday, March 24, 2020

Courage!


Questions knocking our door,
more than the neighbours next door
Fear finding it's place
in our minds, in our space...
What's next if there is one?
Will there be a day where anxious will be none?

That feeling of doom,
That was hiding somewhere
is out in the open
with a challenging stare
Worries dominate our eyes
shut or wide open
Panic is getting it's share..
whispering...we may be done!

Should we falter?
After all humans are we,
Should we surrender?
May be this is how it had to be
Should we give up faith?
After all ambushed are we,
The numbers, the charts and science
All struggling against an unknown enemy
Should we stall and retreat?
In the mid of our journey..

But...
Why should we surrender?
We are heart, minds and soul...
We form the life
for which this earth is known
Why should we bow to defeat?
without even a fight..
For we are warriors
Even though today, 
we are in a silent zone..
Why should we give up faith?
without first believing in our strengths
Why should we succumb?
before the enemy bends..
Why should we despair?
without building mountains of courage
Why should we not win?
For...
After all humans are we!!!
Yes...humans we are!

Wednesday, March 18, 2020

That day when it is over


That day when it is over...
I will just sit by the window 
And bask in the rising sun..
Take in the moment
Of a fresh start
After the fear of uncertainty is done

That day when it is over,
I will smile at my friends lovingly
For just remembering them some of the days,
Had put a smile on me assuringly

That day when it is over
My kids will get that special treat
It may just be my time with them
But it would be without this...
constantly rising disturbing number sheet

That day when it is over
I will thank the birds that are around me
For even though I was not listening to them whatsoever
They never stopped singing to me consistently


That day when it is over
I will forget that it had ever happened
I will forget these hopeless jitters 
I will forget to crave for virtual connection
I will enjoy, with people, the beauty of the evenings
I will hold every hand that needs me
I will welcome the warmth of humanity
I will embrace nature's soothing beauty
And I will forget these lonesome days
That day, when these days are over...


                  -Ritu Sama