Wednesday, August 2, 2017

बेबाक़ है ज़िन्दगी ..
हर वक़्त नग़मा सुनाती है हक़ीक़त  का.
दफ़्न कर दो इसे , माज़ी बना दो मेरा
जी जाना चाहता हूँ मैं तेरे दायरों के परे ...


मेरे मुस्तक़बिल पर यूँ लकीरें ना खींच
रहने दे इसे बिना सियाही के
धुंधले से रास्ते हैं मेरे ख्वाबों के तो क्या
टकरा के गिरूंगा नहीं दफतन तेरी दीवारों से











Thursday, July 27, 2017

आओ फ़िर से मेरे आँगन में
फूलों के बुलाने पे  तो कभी मेरे निमंत्रण पे.
हवा के झोंकों में तुम्हारी तबीयत झलके
कुछ उम्मीद भरी और कुछ शिकायत लिए


दिल हर्षा  दो  मेरा  फ़िर  से  अपने कहकहों से
लतीफ़े बेहद पुराने और यादें ताज़ी ताज़ी
गिला  मुझसे भी करो कि मैं दिलचस्प बातें क्यों नहीं करती
या फ़िर तुम भी सुनाओ बोरियत के वो अनंत किस्से


वो आमने सामने बैठे कॉफ़ी पर  लम्बे फ़लसफ़े
या फ़िर दुनिया के गर्क में जाने की शंकाएँ
मैं फ़िर इठला के तुमको पढायुं अपनी नई नज़्म की एक दो लाईने
और तुम कुछ झूठी और कुछ सच्ची वाहवाही किये मुस्कुराते हुए


घड़ी घड़ी हाथ पर समय देखके भूल जाना,
वक़्त बहुत है अभी बातें करले ख़तम जल्दी जल्दी
और अचानक से फ़िर बिना पलटे रुखसत होना
कि मुड़ के देखोगे तो लम्हा थम ना जाए वही कहीं


एक बार फ़िर से वो लम्बी दोपहर आई है
आओ फ़िर से मेरे आँगन में
फ़िर से दोस्ती के लिए समय रुका है
ज़िन्दगी की दौड़ धूप से छुट्टी लिए




-ऋतु



Tuesday, July 25, 2017

Togetherness

Hold my hand as I cross the street
Not with the fear of stumbling
But for the joy of
being with me

Laugh with me on my jokes
Or the standup acts that play on TV
The humor may go off and the
anecdotes may dry
But we remember the times
when we laughed so silly

In the kitchen by the fire
Food and wine tossed around
A recipe thrown together
Lingering tastes forever
Moments so special
Platter so ordinary

Visit the usual restaurant
again and again.
Sitting across the table...
silently sipping coffee or tea
When noises fade in the background
like dust after an evening so rainy

Through mundane mornings
Crawling to oh-so-same evenings...
I live in this cloud of togetherness
Showering with ....
memories of you and me...






राज़- ए - ग़ुल की हक़ीक़त दबी है फूलों के तले..
रंग बहुत हैं बेरंग सी ज़िन्दगी को छुपाने के लिए 

Friday, June 9, 2017

चंद काग़ज़ों की मेरी किताब ..
कुछ पन्ने फड़फड़ाते हुए
मेरी कहानी लिखते हुए
कोरे है कुछ और कुछ में सिहाहीं फैली हुई


रोक दूँ गर उनके पलटने का ये शोर
नज़रें फेर दूँ गर देख ना पाऊँ इन्हें
कुछ साँसों का फ़ासला और फिर से
वही फड़फड़ाते हुए और मेरी कहानी दोहराते हुए
वही चंद काग़ज़ मेरी किताब को बनाते हुए





Thursday, May 18, 2017

My terrace garden

Sitting in my garden
Looking at the moon
Waiting to take over
As the night owls croon..

 I look at my companions
In yellow blue and green
Swaying to the gentle breeze
Reciprocating the joy I feel

Gently the hues go hazy
Under the silvery sheath
The air is still
Gently giving way to the night
Making me step up from my seat

I smell the last whiff
And take in the last hint of colors
As a parting gift from my favorite friends

It's time to run down the stairs
That lead from my terrace garden
To my room's cozy chairs
For it would be a few hours
Before I again get to see the colors
Next day my terrace garden for me it prepares

Sunday, February 26, 2017

neend...

मुझे सोने की चाह नहीं ए - शब...
पर ख्वाबों का आना जाना तभी होगा....



कुछ अधूरे से और कुछ पूरे से,
जज़्बातों के एहसास का ठिकाना तभी होगा...


आज फिर नींद ने पुकारा है तशरीफ़ ले आयो ए-वाइज़,
तेरी नज़मों की महफ़िल में लोगों का आना जाना तभी होगा...



यही है मुसलसल मेरी कहानी, हकीकत और फ़साने की,
बेमतलब से अफसानों का अंजाम-ए-मुक़म्मल तभी होगा.




Glossary - शब - night ;  वाइज़- preacher, मुसलसल - लगातार ;